अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराने के लिए प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं अतिथि शिक्षकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जा सकेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश को इस संबंध में स्वीकृति दे दी गई है। आयोग द्वारा यह स्वीकृति सिर्फ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए ही दी गई है।
257 Views

