जिला स्तरीय कम्यूनिकेशन टीम गठित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले की विधानसभा टिमरनी व हरदा में 25 अप्रैल को मतदान दलों की रवानगी व 26 अप्रैल को मतदान दिवस के दिन मॉनिटरिंग एवं मत प्रतिशत की जानकारी प्रति दो घंटे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय कम्यूनिकेशन टीम का गठन किया है। उन्होने इस हेतु जिला प्रबन्धक लोक सेवा प्रबन्धन हरदा श्री नितिन वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश अनुसार कम्यूनिकेशन टीम में प्रात: 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक के लिए सहायक ग्रेड-3 अनुसूचित जाति कल्याण विभाग हरदा श्रीमती सुनन्दा बनर्जी तथा सामुदायिक संगठक, नगर पालिका हरदा श्रीमती शारदा वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका हरदा श्रीमती मंजूषा तंवर व सहायक ग्रेड-3 नगर पालिका हरदा निधि भिलाला तथा रात्रि 8 बजे से प्रात: 6 बजे तक के लिए बीसी महिला एवं बाल विकास हरदा अमित जोशी व ऑपरेटर महिला एवं बाल विकास विभाग हरदा कैलाश मीणा की ड्यूटी लगाई गई है।

Views Today: 6

Total Views: 316

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!