मतदाता जागरुकता…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों हरदा जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से ऑटो रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ तथा स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा और स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यह ऑटो रिक्शा रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर गुर्जर बोर्डिंग, नारायण टॉकिज, घण्टा घर, बायपास, प्रताप टॉकिज, सब्जी मण्डी, रेल्वे कॉलोनी, कृषि उपज मंडी होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में वापस आकर संपन्न हुई।

308 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!