कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने जमा किया नामांकन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को बैतूल लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने बैतूल में अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, विवेक तनखा, अरुण यादव, सुखदेव पांसे, सहित वरिष्ठ नेताओं ने विशाल आमसभा को संबोधित किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल पटेल सहित हरदा विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने भी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि बैतूल के भाजपा सांसद का कार्यकाल निष्क्रिय रहा। उन्होंने क्षेत्र में कहीं कोई विकास कार्य नहीं किए। कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक गरीब मजदूर की पार्टी हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया हैं। जिसका लाभ सौगात के रूप में कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलेगा। जिसमें पहली नौकरी पक्की – हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार, भर्ती भरोसा – 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे, पेपर लीक से मुक्ति – पेपर-लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां, गिग-वर्कर सुरक्षा- गिग वर्कर के लिए बेहतर कामकाजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा, युवा रोशनी- युवाओं के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड मिलेगा। इस दौरान हरदा से आमिर पटेल, राकेश सुरमा, राहुल पटेल, गगन अग्रवाल, संजय जैन, अमर रोचलानी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

259 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!