नहरों का दौरा कर कलेक्टर कर रहे सिंचाई की सुचारू व्यवस्था

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा कर नहरों के माध्यम से मूंग की फसल की सिंचाई के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम छीपानेर, गुरदिया, खोड़ियाखेड़ी, रूंदलाय, पोखरनी, अजनई व गोंदागांव का दौरा कर नहर से आ रहे पानी के स्तर को चैक किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिए कि नहर से सिंचाई के लिए अवैध रूप से पानी लेने वाले किसानों को रोका जाए। उन्होने कहा कि नहर के चौकीदारों की मदद के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन किसानों को नहर से पानी लिफ्ट करने के लिए जल संसाधन विभाग ने अनुमति दी है, वे विधिवत विद्युत कनेक्शन लेकर ही पम्प का संचालन करें। इस दौरान एसडीएम टिमरनी महेश बड़ोले व कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सोनम वाजपेयी सहित जल संसाधन व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

91 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!