वृद्ध मतदाताओं का पुष्पहार पहनाकर किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत खिरकिया के वार्ड 12 के आंगनवाड़ी केन्द्र में महिलाओं द्वारा मेंहदी व रंगोली बनाकर महिला मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया तथा वृद्ध महिला मतदाताओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता गीत, गेम्स व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार हरदा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई। इसी तरह हरदा के वार्ड 32 वृंदावन नगर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में रंगोली बनाकर व शपथ दिलाकर मतदाताओं को 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

error: Content is protected !!