शिक्षा विभाग का कंट्रोल रूम स्थापित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पीएम सिंह ने अशासकीय विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य द्वारा एनसीईआरटी से संबंधित पुस्तकों के साथ-साथ अन्य प्रकाशकों की अधिक मूल्य की पुस्तकें व अन्य सामग्री तथा विद्यालय फीस के लिए पालकों पर अनुचित दबाव बनाए जाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। विद्यार्थियों के माता-पिता और पालकगण कंट्रोल रूम के दूरभाष क्र. 07577-299070 पर प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सिंह ने सहायक संचालक शिक्षा बलवंत पटेल को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्होने कंट्रोल रूम पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए ऑपरेटर मनोज तंवर तथा मोहन गौर की ड्यूटी लगाई है।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!