सात दिवसीय गणगौर पार्टी…. पहले दिन हर्ष और उल्लास की बरसात

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मारवाड़ी अग्रवाल समाज के महिला मंडल ने बुधवार को ७ दिवसीय गणगौर पार्टी की शुरूआत की। पहले दिन स्थानीय नगर पालिका उद्यान में रंग-बिरंगे परिधान में पहुंची समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम का विधिविध शुभारंभ किया। इस मौके पर समाज की उषा गोयल, आभा अग्रवाल, शेला अग्रवाल, ज्योति, प्रीति, नीलू, मालती, शिल्पी, संगीता, सरिता, अनीता, अर्चना, वर्षा और अंजू सहित अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला ने सामूहिक रूप से माता गणगौर की पूजा की, वहीं गणगौर के गीत गाये गए। इन सबके अलावा नृत्य तथा मनोरंजक गेम्स की भी धूम रही।

174 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!