…तो मिल सकती है रेल्वे फाटक के जाम से मुक्ति

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर में यदि सबसे अधिक यातायात की व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होता है तो वह शहर के मध्य बने हरदा टिमरनी मार्ग के रेल्वे डबल फाटक से। रोजाना यहां पर रेल्वे फाटक के बंद होने से घंटो जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी यात्री बसों को होती है। जो घंटो तक बंद रहने वाले इस रेलवे फाटक के कारण अपने निर्धारित समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाती। बिना ओवर ब्रिज बनाए ही इस समस्या का हल निकाला जा सकता है। क्योंकि नेशनल हाईवे के द्वारा बनाए गए बायपास से इस अव्यवस्थित ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं, इस डबल फाटक पर होने वाली समस्या को आसानी से कैसे दूर किया जाए, तो इसका निराकरण बहुत ही आसान है। हरदा-छीपानेर मार्ग पर नाके के समीप हरदा-डगांवा मार्ग है, यदि यात्री बसों और अन्य वाहनों को इस मार्ग से निकाला जाए तो यह मार्ग हरदा से थोड़ा आगे जाकर नेशनल हाईवे बायपास से जुड़ जाता है, जो सीधा ऊड़ा के पास निकलता है। टिमरनी-नर्मदापुरम और बैतूल की ओर जाने वाली यात्री बसें और वाहन यदि इस मार्ग से निकाले जाएं तो रेलवे फाटक का कोई झंझट ही नहीं रहेगा और शहर की ट्राफिक व्यवस्था भी सुचारू हो जाएगी।

135 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!