दो लोगों की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। रन्हाई रोड पर दो लोगों की हत्या की खबर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इनमें से एक का शव खाली प्लॉट पर मिला है। वहीं एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बुधवार सुबह 4 से 5 बजे के बजे की है। दोनों मृतकों की बॉडी पर मारपीट के निशान मिले है। जानकारी के मुताबिक रन्हाई के किसान याहया खान के फार्म हाउस पर बीते 12 सालों से काम करने वाले शैतानसिंह उम्र 48 साल का शव बंगाली कॉलोनी के सामने रन्हाई रोड पर मिला। मृतक के शरीर पर लकड़ी से पीटने और कई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसका पति सुबह-सुबह घर से निकला था और कुछ देर बाद उसका शव मिला है। वहीं दूसरे युवक सईद को किसी व्यक्ति ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं खाली प्लॉट में मिले शव को देखकर आसपास के लोगों ने इसके बारे में पुलिस को बताया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को 3 से 4 लोगों के द्वारा हत्या करने की बात का पता चली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी सहित आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर जानकारी जुटा रही है। मौके पर पहुंचकर एएसपी आरडी प्रजापति सहित सिटी कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

नसरूल्लागंज से हरदा आया था सईद का परिवार

रन्हाई के कृषक याहया खान के खेत में लगे आम के बगीचे को आठ दिनों पहले ही नसरुल्लागंज के रहने वाले सईद शाह ने खरीदा था। जहां वह अपनी पत्नी शहनाज और तीन बेटियों के साथ आया था। पत्नी का कहना है कि मूंग की फसल में पानी देने की बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले किसी किसान से सुबह-सुबह उनकी बहस हुई थी। जिसके बाद पति और खेत में मजदूरी करने वाले शैतान सिंह हरदा की तरफ चले गए गए थे। सईद की पत्नी का कहना है कि वो मात्र आठ दिनों पहले ही खेत का बगीचा लेने नसरुल्लागंज से हरदा आए है। उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। उन्हें आशंका है कि खेत पर मजदूरी करने वाले शैतान सिंह से किसी का कोई पुराना विवाद होगा, जिसके चलते उनके साथ आने पर उनके पति की हत्या कर दी गई।

एक परिवार घटना के बाद घर पर ताला लगाकर लापता

रन्हाई रोड पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहने वाला एक परिवार के सभी सदस्य घर में ताला डालकर मौके से फरार हो गए है। जहां पर घर के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि दोहरे हत्याकांड में इस परिवार के किसी सदस्य का इन्वॉल्वमेंट हो सकता है। बताया जा रहा है कि जांच में पुलिस को हत्या से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। जिसको लेकर जांच जारी है।

Views Today: 2

Total Views: 196

Leave a Reply

error: Content is protected !!