चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, मसनगांव। ग्राम के राधाकृष्ण मंदिर में बैठक का आयोजन किए जाने के पश्चात ग्राम के दर्जनों किसान और मजदूरों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नहर में पानी देने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जल संसाधन विभाग के द्वारा पिछले 5 साल से नहर में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका फायदा क्षेत्र के किसानों को नहीं मिलता। कई मर्तबा अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाने के बावजूद व्यवस्था नहीं बन पाई। जिससे अपेक्षित किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यलय पहुंचे, जहां उन्होंने डिप्टी कलेक्टर संजीव नागु को ज्ञापन सौंपकर नहर में पानी उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग द्वारा क्षेत्र के किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में गणेश मुकाती, बाजूलाल छलोत्रे, संजय पटेल, प्रेम पटेल, राकेश पाटिल, नितेश पाटिल, पवन भायरे, दीपक छलौत्रे, श्याम पटेल आदि किसानों ने जिला कलेक्टर के समक्ष अपनी मांगी रखी। जिस पर जिला कलेक्टर के द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!