अग्रवाल बने वाररूम प्रभारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जित्तू पटवारी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकसभा चुनाव के सेंट्रल बार रूम के चेयरमैन डॉ.महेंद्र सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव को लेकर हरदा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गगन अग्रवाल को बैतूल हरदा लोकसभा वाररूम का प्रभारी नियुक्त किया है। जहां से वह बैतूल लोकसभा चुनाव की सभी प्रकार की गतिविधियों में शामिल रहेंगे। अग्रवाल की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने, विधायक अभिजीत शाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले,अहद खान, आमिर पटेल, सतीश राजपूत, अमर रोचलानी सहित समस्त कांग्रेस जनों ने बधाइयां प्रेषित की।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!