कार्रवाई…. मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कमताडी में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां एक महिला ओर उसके परिजनों पर पड़ोस में रहने वाले 7 लोगो ने जमकर मारपीट करने की बात सामने आई है। जिसके चलते संबंधितों को गंभीर चोट आई हैं। मामले में पुलिस ने फरियादिया जुबीना-बी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार रात करीब 9 बजे पडोसी की छत का पानी दीवार पर गिरने की बात पर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान पडोसियों ने राड, लाठी समेत अन्य चीजो से मारपीट की। घटना दौरान सिर, हाथ और पैर पर चोट पहुंचाने के साथ ही गंदी गंदी गालियां दी। यहां तक की बीच बचाव करने वालों से भी गलत बर्ताव किया गया। महिला की रिपोर्ट पर छीपाबड पुलिस ने अपराध क्रमांक 126/24 धारा 307, 294, 323, 427, 506, 34 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। इस बीच विवेचना दौरान छीपाबड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि जांच दौरान आरोपी दराब खान, गुफरान खान, जमीला खान को खेत में बनी झोपड़ी से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में मारपीट की बात स्वीकार की है। वहीं घटना में इस्तेमाल राड व तंगिया भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मामले के चार अन्य आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 128

Leave a Reply

error: Content is protected !!