लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी होगी अधिसूचना  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र बैतूल में 26 अप्रैल को मतदान तथा 4 जून को मतगणना संपन्न होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 28 मार्च को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय बैतूल में अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापिस लेने की तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। आगामी 8 अप्रैल को ही रिटर्निंग अधिकारी बैतूल द्वारा शेष रहे अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं नाम निर्देशन पत्र

आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सुविधा पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपने नाम निर्देशन ऑनलाइन जमा कर सकते है तथा इसी पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभाओं व रैलियों व अन्य कार्यों की अनुमतियों के लिए आवेदन करना होगा। आयोग द्वारा केंडिडेट एफिडेविट पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर अभ्यर्थियों की प्रोफाइल, नामांकन का स्टेटस तथा उनके द्वारा प्रस्तुत एफिडेविट ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।

181 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!