सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत के पास सोमवार को सड़क हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भोपाल रैफर किया गया, जहां मां की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, बेटे का इलाज चल रहा है। कुंजबिहार कॉलोनी निवासी उषा पति सतीश शर्मा बेटे अभिषेक के साथ पति को टिफिन देने गई थी। घर लौटने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार एमपी 04 सीएम 0220 ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उषा के सिर में गंभीर चोट आई। अभिषेक को भी सिर, पैर और हाथ में चोट लगी। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर भोपाल रैफर कर दिया। इछावर के पास उषा शर्मा का निधन हो गया, जिसके बाद शव को पीएम के लिए वापस जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, बेटे को एक टीम लेकर भोपाल रवाना हो गई।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

error: Content is protected !!