अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम कुंभीखेड़ा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पीली। जिसके चलते सोमवार रात को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। मंगलवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड करने के कारणों को लेकर मृतका के परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुंभीखेड़ा में रहने वाली रुनाबाई उम्र 55 साल ने सोमवार दोपहर को अपने घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसे इलाज के लिए परिजन सिराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे। जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
108 Views

