स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को बैतूल कलेक्टर तथा संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी ने कलेक्टर हरदा आदित्य सिंह के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, एसडीएम हरदा कुमार सानू, एसडीएम टिमरनी महेश बडोले, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण सुभाष पाटिल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। रिटर्निंग अधिकारी बैतूल श्री सूर्यवंशी और कलेक्टर हरदा आदित्य सिंह ने मतगणना कक्षों में जाकर वहां की जा रही तैयारी का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों को रवाना करने से पहले उन्हें व्यवस्थित तरीके से बिठाकर सभी आवश्यक सामग्री दी जाए। सामग्री लेने के लिए उन्हें अनावश्यक लाइन में ना लगा पड़े। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण स्थल पर वाहन पार्किंग व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।

204 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!