अनोखा तीर, हरदा। शहर में मंगलवार शाम ग्राम भाटपरेटिया के पास एक बाइक चालक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक ओर उसकी भांजी को गंभीर चोटें लगी है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर में रहने वाला चांद पिता मंगल पांसे उम्र 22 साल एवं उसकी भांजी सायरा पिता गोरेलाल करीब 15 साल किसी काम से बाइक से हरदा आए हुए थे। जहां से शाम के समय अपने गांव लौटने के दौरान ग्राम भाटपरेटिया के पास उन्हें ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक से गिरने की वजह से युवक के पैर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। हादसे में युवक का बायां पैर फे्रक्चर हो गया है। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।





