आज हरदा के कांग्रेसी थोक में ज्वाइन करेंगे भाजपा

 

 

अनोखा तीर, हरदा। आज मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला हरदा जिले के प्रवास पर हैं। श्री शुक्ल की उपस्थिति में पूर्व मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में हरदा जिले के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का फूल थामेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय एकनाथ अग्रवाल के खास शिल्प सलाहकार प्रकाश चंद्र वशिष्ठ उर्फ गुरु तथा उनके समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की संस्था ग्रहण करेंगे। जिसमें कांग्रेस सेवादल के वर्तमान पदाधिकारी, कांग्रेस के ब्लॉक और नगर अध्यक्ष तथा हरदा जिले के आसपास ग्रामीण अंचलों में कांग्रेस का ध्वज थामने वाले कार्यकर्ता आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। वही जिले की खिड़कियां, सिराली, टिमरनी और रहटगांव क्षेत्र से भी भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। स्थानीय कच्छ कड़वा पाटीदार समाज धर्मशाला में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन दौरान इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की संस्था दिलाई जाएगी।

233 Views

Leave a Reply