निजी चिकित्सकों का प्रशिक्षण संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रोगों से बचाव एवं उपचार के लिए तकनीकी प्रशिक्षण शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील द्विवेदी ने डेेंगू के लक्षण एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने सिरदर्द, बुखार, जोड़ो में दर्द वाले मरीजों की डेंगू की जांच कराने एवं प्रोटोकॉल अनुसार उपचार दिए जाने पर चर्चा की। उन्होने सभी से क्षेत्र विशेष से वाहक जनित रोगों से संबंधित मरीज पाए जाने पर तत्काल अवगत कराने के लिए कहा ताकि उस क्षेत्र में बीमारी से बचाव के प्रभावी उपाय समन्वय के माध्यम से किए जा सके।

140 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!