दिव्यांगों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार संसदीय क्षेत्र 29-बैतूल के निर्वाचन के लिए हरदा जिले में दिव्यांगों की सुविधा की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। इस समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा, प्राचार्य स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय हरदा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को सम्मिलित किया गया है। इसके अलावा परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, प्रभारी जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र हरदा, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण व अध्यक्ष आरिओला प्रकाशपुंज समिति हरदा को भी समिति में शामिल किया गया है।

विधानसभा स्तरीय समिति भी गठित  

जिला स्तरीय समिति के साथ-साथ टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित समिति में टिमरनी क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद टिमरनी व सिराली, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र टिमरनी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र हरदा के लिए गठित समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व खिरकिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा व खिरकिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा व खिरकिया, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी खिरकिया, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास खिरकिया व विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र खिरकिया को शामिल किया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 332

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!