लोकसभा निर्वाचन के लिए 6 उड़नदस्ते गठित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था तथा निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए 6 उड़नदस्ते गठित किए है, जिसमें टिमरनी व हरदा विधानसभा क्षेत्रों में 3-3 दल शामिल है। इन उड़नदस्तों में तीन-तीन शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए है। सभी दलों में पुलिसकर्मियों की नियुक्ति भी की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि उड़नदस्ते का नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड मयंक जैन को बनाया गया है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित उड़नदस्ता दल क्र.1 में प्रात: 6 से दोपहर 2 बजे तक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अरूण दुबे की ड्यूटी लगाई गई है। इसी दल में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा श्रीकांत पाराशर तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गजानंद गुर्जर की ड्यूटी लगाई गई है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित उड़नदस्ता दल क्र. 2 में प्रात: 6 से दोपहर 2 बजे तक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा के उपयंत्री हिमांशु त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुकेश मेहता तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी शुभम मंसोरे की ड्यूटी लगाई गई है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये गठित उड़नदस्ता दल क्र. 3 में प्रात: 6 से दोपहर 2 बजे तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कामले की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपयंत्री जल संसाधन कमलेश काजवे तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में उपयंत्री पीआईयू कल्याण ठाकुर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी गोविन्द प्रसाद सोनी व ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अनिल गरीड को रिजर्व में रखा गया है।

240 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!