अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा नगर में प्रभात फेरी के बाद योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने गोदग्राम खिड़कीवाला में स्वच्छता अभियान चलाया तथा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत दीवारों में नारा लेखन का कार्य किया। स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक किया जिसमें ग्राम वासियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। आज के बौद्धिक सत्र का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई प्रभारी डॉ.सीपी गुप्ता ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने आज की बौद्धिक सत्र के विषय व्यक्तित्व और नैतिक मूल्य पर प्रकाश डाला। आज के मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय टिमरनी की सहायक प्राध्यापिका डॉ.मीनाक्षी यादव, अतिथि विद्वान दीपक बिबरिया उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ.मीनाक्षी यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शायद आज विद्यार्थियों का व्यक्तित्व राष्ट्र, समाज और व्यापार के लिए उपयुक्त नहीं है, इसीलिए भारत सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में व्यक्तित्व विकास का एक प्रश्न पत्र रखा गया है, अगली कड़ी में बोलते हुए दीपक बिबरिया ने एनएसएस के विभिन्न प्रमाण पत्रों और उनकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
Views Today: 2
Total Views: 228

