विधायक दोगने ने नपा हरदा, खिरकिया से मांगी जानकारी अप्राप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा एवं खिरकिया को पत्र प्रेषित कर विगत 5 वर्षो 01अपै्रल 2019 से 31 दिसंबर 2023 तक केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से विकास कार्य हेतु कुल कितनी राशि प्राप्त हुई एवं उक्त राशि से आपके द्वारा कौन-कौन से कार्य कराए गए, इसकीी विस्तृत जानकारी मांगी गई है। विधायक डॉ. दोगने द्वारा जानकारी साक्षा करते हुए बताया कि उनके द्वारा पूर्व में भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद हरदा खिरकिया को पत्र प्रेषित कर केन्द्र व राज्य शासन से प्राप्त आवंटन राशि एवं विभाग द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी मांगी गई थी। जो कि आज दिनांक तक अप्राप्त है। इस हेतु मेरे द्वारा विभाग को पुन: पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है। नगर पालिका परिषद हरदा, खिरकिया द्वारा क्षेत्रीय विधायक द्वारा मांगी गई जानकारी न देना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। भारत के राज पत्र अनुसार विधायक द्वारा प्रेषित किए पत्रों की जानकारी विभाग को तीन दिवस के अंदर देना अनिवार्य है।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!