सब स्टेशन में सुधार कार्य के कारण विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सुल्तानपुर 132 के.व्ही उपकेन्द्र में अति आवश्यक सुधार एवं संधारण कार्य के कारण 16 मार्च शनिवार को उपकेन्द्र से निकलने वाले 33 के.व्ही. फीडरों से संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक अवरूद्ध रहेगा। महाप्रबन्धक मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा ने बताया कि इस दौरान 33 के.व्ही. फीडर गहाल-मगरधा से संबंधित क्षेत्र गहाल, झाड़पा, व मगरधा तथा मुहालकला से संबंधित क्षेत्र मुहालकला व खरड़ 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा। इसके अलावा 33 के.व्ही. फीडर सिराली से संबंधित क्षेत्र सिराली व सोनपुरा तथा रहटाकला से संबंधित क्षेत्र मंडीसेल व रहटाकला के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्रों का विद्युत प्रदाय भी अवरूद्ध रहेगा।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!