अनोखा तीर, हरदा। मजदूर नेता व गरीब एवं जरूरतमंदो के हितार्थ अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले स्वर्गीय जनमा प्रसाद जैसानी की यादें अब भी स्मृति पटल पर ताजा हैं। उनकी यादों को अक्षुण्य बनाए रखने की दिशा में पुत्र क्रांतिकुमार एवं शांतिकुमार जैसानी उनके संकल्पों को गतिमान रखें हैं। जरूरतमंद की मदद तथा कमजोर व्यक्ति की ताकत बनना उनके स्वभाव में शामिल है। इसके कई उदाहरण जगजाहिर हैं। इसी कड़ी में हर साल की भांति इस साल भी स्वर्गीय जमना भैया की पुण्यतिथि पर वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया है, जो 17 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे जैसानी चौक पर प्रारंभ होगा। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के अलावा मोतियाबिंद की जांच की भी व्यवस्था है। इसके अलावा ब्लड़ डोनेशन के लिये पृथक से काउंटर रहेगा। जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने बताया जन अभियान परिषद, प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर समिति के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। जहां मरीज तथा उनके परिजनों के लिए व्यवस्थित बैठक समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम रहेगा, ताकि दूरदराज ग्रामों से यहां पहुंचने वाले लोगों को असुविधा ना हो। उन्होंनें यह भी बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन यानि 18 मार्च को सम्मान समारोह की तैयारी है। जिसके माध्यम से समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में हरदा का नाम गौरान्वित करने वालों को सम्मानित कर उनके कार्यो को सराहा जाएगा।
शिविर में यह सुविधाएं
जैसानी चौक पर रविवार 17 मार्च को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सामान्य रोगों की जांच कर संबंधितों को दवाओं का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा ब्लड गु्रप की जांच, शुगर टेस्ट, ब्लडप्रेशर की जांच , हड्डी रोग का निदान सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
फाउंडेशन ने की अपील
फाउंडेशन के सदस्य शांतिकुमार जैसानी के साथ साथ समाजसेवी उषा गोयल, मजदूर नेता अनिल वैद्य, वार्ड पार्षद मनोज महलवार, मुकेश गहलोद, राकेश वर्मा, रजत शर्मा एवं दीपांशु सोनी ने समस्त क्षेत्रवासियों से स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
शिविर में रोग विशेषज्ञों देंगे सेवा
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. सन्नी जुनेजा, डॉ. पवन सोमानी, डॉ. बृजेश रघुवंशी, डॉ. दीपक दुगाया, डॉ. आरके विश्वकर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता बाँके, डॉ. शैलजा महाजन, डॉ. संध्या नेमा, डॉ. मीनाक्षी पटेल, डॉ. शैली राठी, नाक-कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. यशस्वी जुनेजा, डॉ. राजेश सतीजा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गुर्जर, डॉ. राम दोगने, डॉ. अंशुमन राठी, डॉ. अशोक जाट तथा जाने-माने चिकित्सक डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. कैलाश सिंहल, डॉ. श्रीकांत सेंगर, डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. अर्जुन मोहे, डॉ. नारायण विश्नोई, डॉ. भरत काटकर, डॉ. ओमप्रकाश गुर्जर, डॉ. राहुल त्रिपाठी, डॉ. दीपक ठाकुर, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. राजेश पोटल्या, डॉ. नम्रता तंवर, डॉ. गौरव सादानी, डॉ. तृप्ति सादानी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. निशांत जानी और डॉ कपिल राव अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।
Views Today: 2
Total Views: 224

