चार आरोपियों के जेल चले जाने के बाद में भी विवादित पेट्रोल पंप पर पहुचे काबरा कंपनी के लोग 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खिरकिया। पेट्रोल पंप पर हुए विवाद और उसमें जेल गए चार आरोपियों के मामले में शुक्रवार को भी लगातार विवाद चलते रहे। पंप की जमीन पर अपना आधिपत्य बताने की कोशिश में चार आरोपियों के जेल पहुंचने के बाद भी शुक्रवार को एक आरोपी पक्ष के कुछ परिजन फिर से पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और वहां पर मशीन इंस्टॉल करने लगे। काबरा कंपनी के परिजनों द्वारा अपने परिवार के दो सदस्यों के जेल चले जाने के बाद भी विवादित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को एक बार फिर कब्जा करने का प्रयास किया गया। जिसकी तस्वीरें अधिकारियों के पास पहुंच गई। एसडीएम अशोक कुमार डेहहिया ने बताया कि संबंधित मामले के एक पक्ष जैन बधुओं द्वारा यह जानकारी दी गई की काबरा कंपनी द्वारा विवादित पंप स्थल पर काम किया जा रहा है जो सही नहीं है। एसडीएम द्वारा छीपाबड़ थाने की टी आई निकिता विल्सन को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक पेट्रोल पंप पर छेड़खानी कर रहे दोनों युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट करके भाग खड़े हुए। गौरतलब है की गुरुवार को बंद पड़े पेट्रोल पंप के विवाद के मामले में कमलनयन काबरा, कविश काबरा, अजय जैन और रितेश जैन को आपस में मारपीट करने के मामले में जेल भेजा गया है।

Views Today: 8

Total Views: 258

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!