बेटीयो के साथ बेटे को भी दे अच्छे संस्कार,रुकेगा अपराध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर तथा तहसील विधिक सेवा समिति बड़वाह के मार्गदर्शन में समीपस्थ ग्राम बफलगांव में महिला सशक्तिकरण दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया । उक्त शिविर में तहसील विधिक अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती शुभ्रा सिंह ,न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती सिंह, मुकेश कोरी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की फोटो के समक्ष पूजन दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया ।ग्राम पंचायत सरपंच अमर सिंह ने सभी न्यायाधीशों एवं पैरालिगल वॉलिंटियर्स का स्वागत कर सम्मान किया ।डॉक्टर श्रीमती शुभ्रा सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को बधाई देते हुए उन्हें महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक ,पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में कानूनी जानकारी दी गई। न्यायाधीश शुभ्रा सिंह द्वारा बताया गया कि नारी को पहले घर में सशक्त बनना होगा ।अपने बेटे व बेटी में भेद न करते हुए बेटी को भी हर बात में आगे बढ़ना होगा। यदि महिलाएं घर से ही सशक्त होंगी तो वह आगे चलकर बहुत कुछ कर सकती हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह जागरूकता अभियान करने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक कराना था । विभिन्न प्रकार की महिलाओं के प्रति कानून बनने के बावजूद भी उनके प्रति अपराधों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। जिसकी रोकथाम के लिए हमें जागरूक होना बहुत आवश्यक है ।आज के समय हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे है। हम अपनी बेटी के साथ बेटे को भी अच्छे संस्कार दें ताकि आज समाज में नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे अपराध या अन्य अपराध पर रोक लग सके ।

प्रति मंगलवार जनपद और नपा में लगाएंगे शिविर —-

 

यह विधिक सहायता शिविर जनपद पंचायत और अब नगरपालिका परिषद बड़वाह में प्रति मंगलवार लगाया जाएगा। जहा सभी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकेंगे ।कार्यक्रम में सरपंच ने न्यायाधीश शुभ्रा सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित करवाए। कार्यक्रम का संचालन सरपंच अमर सिंह गौड़ और आभार महिपाल मेवाड़े द्वारा माना गया । इस शिविर में पैरा लीगल वालंटियर कु.दीपमाला शर्मा, अंजली कर्मा,प्राची सोनी, नाजिर प्रदीप पाराशर, सचिव भगवान वर्फा, सहसचिव धर्मेन्द्र तोमर आगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!