यह बात गलत है

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के महाराणा प्रताप चौक से लगी एलआईजी कालोनी है। जहां सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा रहता है। यह कहां से निलता है और उसे कौन फेंक जाता है ? इसकी पुष्ट जानकारी नही है। परंतु यह पुख्ता है कि इस समस्या के चलते स्थानीय रहवासियों के साथ साथ राहगिरों का बुरा हाल है। खासकर यहां से हर रोज आना-जाना करने वाले लोग इस लापरवाही को लेकर चिंतित हैं। जबकि कचरा निपटान की दिशा में नगर पालिका की कचरा गाड़ी सभी वार्डो में पहुंच रही हैं। वहीं माइक पर स्वच्छता धुन बजाकर लोगों को सूचित भी करती है, ताकि घरों से निकलने वाले कचरे को बकायदा गाड़ी में रवाना किया जा सके। इसका जगह-जगह पालन भी हो रहा है। किंतु शहर में कुछ स्थानों पर लोगों की खासी लापरवाही उजागर होती नजर आ रही है। जिसमें नेहरू पार्क , सिंधी कालोनी सहित अन्य स्थान शामिल हैं। जहां घोर लापरवाही की तस्वीर देखने को मिल जाएगी। इस बारे में जागरूक नागरिकोंं का कहना है कि स्वच्छता के मामले में जनसहयोग बेहद जरूरी है, तभी स्वच्द शहर की कल्पना को साकार किया जा सकता है। इसमें सभी की सहभागिता अपेक्षित है। लेकिन इस तरह की लापरवाही पर सख्ती से निपटने की जरूरत है, ताकि अन्य लोगों के बीच संदेश पहुंच सके। क्योंकि ऐसी तस्वीर देखकर लोग कहना नही चूकते हैं, कि यह बात गलत है।

235 Views

Leave a Reply