अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री ने सिविल लाईन थाने पहुंचकर हरिओम कॉलोनी में रहने वाले उपभोक्ता के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि विद्युत कर्मचारी दिलीप श्रीवास एवं सतीश लखोरे विद्युत बिल जमा न कर पाने के कारण हरिओम कॉलोनी में रहने वाली उपभोक्ता बबली पत्नी अजय सोनी के यहां लाईन काटने गए थे, जहां पर अजय सोनी और उनके पुत्र द्वारा हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। सहायक यंत्री ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है।
254 Views





