मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा अजाक्स ने आज अधिकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता केंद्र के समान दिए जाने का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू को सौंपा। जिसका अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी साथ दिया। अजाक्स अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अपने अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि मध्यप्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को वर्तमान में 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इस प्रकार प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स को केंद्रीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों की तुलना में 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता कम पा रहे हैं, जिससे आधिकारी कर्मचारियों में शासन के प्रति रोष व्याप्त है। अजाक्स संगठन ने मांग की है कि, लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व केंद्र के समान मध्यप्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भी 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश जारी किए जाएं। इस अवसर पर अशोक सोनी जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन वाहन चालक संघ, शैलेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ, संतोष शुक्ला जिलाध्यक्ष लिपिक संघ, नरेंद्र शाह, लक्ष्मण सिंह सिलोंटे, रुपेश मेहरा, अरुण गुजरभोज, वीरेंद्र नायक, हीरालाल चौहान, श्रीमती कृष्णा ठाकुर, श्रीमती ज्योति परते, श्रीमती नैना वुच, श्रीमती पुष्प लता पटेल, श्रीमती ऊषा ठाकरे, श्रीमती समोती उइके, श्रीमती मंगला उइके, श्रीमती फूलवती उइके, आरती दोहरे, सुरेश धुर्वे, छोटेलाल अहिरवार, सुभाष चौहान, निर्भयदास दुधे, नारायण नायरे, फूलसिंह उइके, श्रीमती हेमलता बांइयां, राजेश काजले, मानकचंद जायसवाल, दिनेश सोमानी, भोलानाथ पवार, रामकुमार इरपाचे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे

Views Today: 2

Total Views: 342

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!