राज्य स्तरीय शिविर में की भागीदारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर ग्राम रलायती जिला राजगढ़ में संपन्न हुआ। शिविर में सातो विश्वविद्यालय में चयनित स्वयं सेवको द्वारा सहभागिता की गई। इस शिविर में स्वयं सेवको ने प्रभात-फेरी, परिसर सौंदर्यकरण, तलाब गहरीकरण, मतदाता रैली, नुक्कड़ नाटक, मंच सजावट, सोखते गढ्ढे एवं रसोई कार्य से लेकर रात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रमो में अपनी पूरी निष्ठा के साथ सहभागिता प्रदान की। जिसमें हरदा डिग्री कॉलेज हरदा के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोरमा चैहान ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की संगठन व्यवस्था में सहभागिता की तथा स्वयंसेवक हर्षित अग्रवाल ने हरदा डिग्री कॉलेज ने हरदा जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, गौतम टेटवाल तथा सांसद रोडमल नागर ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के संचालक डॉ. गिरीश सिंहल, डॉ. अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, जिला संगठक सत्येन्द्र सिंह परिहार एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई दी।

Views Today: 8

Total Views: 266

Leave a Reply

error: Content is protected !!