नेशनल हाईवे पर सर्विस रोड का निर्माण कराएं : विधायक दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर नेशनल हाईवे फोर लेन पर सर्विस रोड निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। विधायक डॉ. दोगने ने कलेक्टर को प्रेषित पत्र में बताया कि नेशनल हाईवे फोर लेन का कार्य प्रगति पर है, परन्तु देखने में आया है कि उक्त कार्य के साथ सर्विस रोड का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे की लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं धूल के कारण किसानों की फसलों का भी नुकसान हो रहा है। चंूकि उक्त निर्माण कार्य के साथ सर्विस रोड निर्माण कार्य किए जाने का प्रावधान है। अत: जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नेशनल हाईवे फोरलेन मार्ग के साथ सर्विस रोड निर्माण कार्य कराए जाने हेतु उचित कार्यवाही करें।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

error: Content is protected !!