जन अभियान परिषद की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जनपद पंचायत हॉल में किया गया। जिसमें जिला समन्वयक जनाभियान परिषद संदीप गौहार, मजदूर संघ के अनिल वैध, पार्षद मनोज महलवार, शांतिकुमार जैसानी, नवांकुर संस्था नवोदय आरोग्यम वेल्फेयर सोसायटी से संजय ठाटे उपस्थित रहे। बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिषद की योजनाओं की समीक्षा की तथा आने वाले समय हेतु लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु दिशा निर्देश दिए, जिसमें जल संरक्षण हेतु बोरी बंधन, पर्यावरण संरक्षण हेतु नर्सरी की स्थापना, गर्मी में पशुओ के पेयजल हेतु होद का निर्माण, पक्षियों के लिए सकोरे लटकाना, प्रस्फूटन समितियों के रजिस्टर संधारण करना आदि विषयों पर चर्चा हुई। वहीं ग्रामीणों के स्वास्थ सुधार हेतु स्वास्थ्य शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु बताया गया। बैठक में सेक्टर प्रभारी, नवांकुर समिति, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 250

Leave a Reply

error: Content is protected !!