कृषि विभाग के दल ने की प्रतिष्ठानों की जांच  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग फसल मौसम में कृषको को उच्च गुणवत्ता का कृषि आदान जैसे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के बीज, उर्वरक व पौध संरक्षण औषधि निरीक्षक द्वारा निजी एवं सहकारी क्षेत्र के विक्रेताओं के विक्रय एवं भंडारण प्रतिष्ठान से नमूने ले कर विश्लेषण हेतु राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित प्रयोगशाला में प्रेषित किए जा रहे है। इसी क्रम में गुरूवार को जिला बीज निरीक्षक सह सहायक संचालक कृषि रामकृष्ण मंडलोई एवं विकासखण्ड बीज निरीक्षक सह प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, वीरेन्द्र साहू ने जिले के बीज विक्रेता विकास एग्रो एजेन्सी टिमरनी, जय एग्रो एजेन्सी टिमरनी, जी एण्ड जी सन्स टिमरनी, श्री गजानन एग्रो एजेन्सी सोडलपुर, माधव ट्रेडर्स सोडलपुर व बालाजी ट्रेडर्स सोडलपुर से मूंग बीज के नमूने लिये, जिनको विश्लेषण हेतु अधिसूचित बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशाला को भेजे जाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 216

Leave a Reply

error: Content is protected !!