आगजनी में ५० एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की खिरकिया तहसील के ग्राम कुड़ावा के पास गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से करीब तीन घंटे में काबू पाया जा सका है। आगजनी की घटना में करीब आठ किसानों की लगभग ५० एकड़ से अधिक की फसल जलकर खाक हो गई है। घटना की सूचना लगते ही पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अधिकारियों को पीड़ित किसानों की हर सम्भव मदद देने के निर्देश दिए। खिरकिया तहसील अंतर्गत आने वाले किसान रामबाई राजपूत, प्रहलाद बलाही, सुंदर बलाही, महताब राजपूत, लालसिंह राजपूत, प्रहलाद, जितेंद राजपूत एवं उमाबाई के खेत में लगी करीब पचास एकड़ की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के बाद हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा एवं प्रकरण तैयार किया। खिरकिया तहसीलदार राजेन्द्र पंवार ने बताया कि पटवारी से रिपोर्ट मिलने के बाद आरबीसी 6-4 के तहत जिन किसानों का रकबा दो हेक्टेयर से कम है, उन्हें 32 हजार प्रति हेक्टेयर एवं दो हेक्टेयर से अधिक के किसानों को 29 हजार प्रति हेक्टेयर देने का प्रावधान है। सभी पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाएगी।

133 Views

Leave a Reply