अवैध धंधे को उखाड़ फेंकने की कवायद… पुलिस ने तीन युवकों से जप्त की 19 ग्राम ड्रग्स

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

क्षेत्र की ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के मध्य अब ये मामला आम जनमानस की जुंबा तक पहुंच गया है। फलस्वरूप नवागत पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे के नेतृत्व में सभी थानाक्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है, वहीं अपने नेटवर्क को भी एक्टिव कर दिया है। इसी कड़ी में एक दिन पहले यानि बुधवार को कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को दबोचने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से कुल 19 ग्राम एमडी बरामद होने की बात सामने आई है। जिनके विरूद्ध थाना कोतवाली में ८/२२ एनडीपीएस एक्ट प्रकरण कायम किया है।  

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देश पर सभी थानाक्षेत्रों में अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली द्वारा गठित पुलिस टीम ने एमडी ड्रग्स के साथ तीन युवकों को पकड़ा है, जो ड्रग्स को इधर-उधर करने की फिराक में थे। इस बीच ताक लगाए बैठी पुलिस टीम ने तीनों को एक जगह एकत्रित होने के बाद घेर लिया। वहीं उनकी सघन तलाशी ली गई। इस दौरान तीनों युवकों के जेब से लगभग बराबर – बराबर एमडी जब्त की है। नशे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त तीनों युवकों को यहां से थाना लेकर आए। जहां आवश्यक पुछताछ करने के बाद उनके विरूद्ध प्रकरण कायम करने की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में बरामद एमडी ड्रग्स की कीमत करीब 4 लाख रूपये है। बता दें कि विगत दिनों मुख्यालय पर पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जनसंवाद दौरान नागरिकों ने एमडी ड्रग्स के अवैध धंधे के बारे में बताया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने सभी थाना इंचार्जाे को अपने-अपने थानाक्षेत्र में एमडी ड्रग्स समेत अन्य अवैध नशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पाबंद किया है। इसी क्रम में सार्थक परिणाम मिला है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि पुलिस टीम को एमडी ड्रग्स की तस्करी के संबंध में पुख्ता खबर मिली। जिसके आधार पर इन्दौर रोड स्थित सरस्वती स्कूल के ठीक सामने नहर वाली सड़क पर पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा था। जहां सूचना के मुताबिक समीर पिता अविनाश यादव निवासी बारह बंगला, प्रदीप पिता राधेश्याम शर्मा निवासी गोकुल धाम कॉलोनी और बृजेश उर्फ बबलू पिता कैलाशचन्द्र शर्मा निवासी वृंदावन कॉलोनी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस दौरान आरोपियों की तलाशी लेने पर समीर यादव के कब्जे से 6 ग्राम, बृजेश उर्फ बबलू शर्मा के कब्जे से 7 ग्राम तथा प्रदीप शर्मा के कब्जे से 6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ है।

तीनों के विरूद्ध अपराध कायम

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के कब्जे से बरामद 19 ग्राम एमडी की कीमत 4 लाख रूपये है। जिसे जब्त कर तीनों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 156/24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण कायम कर जांच में लिया गया।

ड्रग्स की चेन तोड़ने मांगेगे रिमांड  

पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की आवश्यकता पर जोर देंगे, ताकि एमडी ड्रग्स के स्त्रोत तक पहुंचने के अलावा उसकी विक्रय चेन तोड़ने में मदद मिल सके।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!