अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, 8 प्रकरण बनाए

 

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को अवैध शराब के विक्रय संग्रहण व परिवहन के मामलों में कार्यवाही की है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि उनके विभागीय दल ने वृत हरदा के खेड़ीपुरा, इंडियन ढाबा हरदा व पीलियाखाल तथा वृत खिरकिया के ग्राम हरिपुरा, चारूवा, पासी मोहल्ला व कुचबंदिया मोहल्ला खिरकिया में दबिश देकर 13 पाव देशी प्लेन शराब, 20 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 370 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। उन्होंने बताया कि मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 41845 रूपये है।

102 Views

Leave a Reply