अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर गुरूवार को हरदा आएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती गौर 14 मार्च को प्रात: 11 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे टिमरनी आयेंगी तथा टिमरनी में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगी। मंत्री श्रीमती गौर दोपहर 3 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
94 Views

