पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेला आज  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगार मेला 13 मार्च को होगा। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। इस मेले में प्रशिक्षुकर्मी, मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्ज्युकेटिव, फील्ड ऑफिसर व बीमा अभिकर्ता के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिये न्यूनतम योग्यता कक्षा 5 वी से 12 वी, स्नातक तथा आईटीआई प्रशिक्षित तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होना निर्धारित है। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज व उनकी छायाप्रति का 1 सेट लेकर रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते है। इसके लिये कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

221 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!