अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की

 

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को मदिरा के अवैध शराब संग्रहण व परिवहन के मामलों में कार्यवाही की है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि उनके विभागीय दल ने वृत हरदा के ग्राम उड़ा, दूध डेयरी मोहल्ला, पीलियाखाल, शकूर कॉलोनी व सरदार मोहल्ला तथा वृत खिरकिया के ग्राम भंवरदीमाल, जामन्या, जामुखो में दबिश देकर 21 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 390 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। उन्होंने बताया कि मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 43200 रूपये है।

80 Views

Leave a Reply