बालिकाएं पढ़ेंगी, तभी सशक्त बनेगी : सीमा निराला

 

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र अजाक्स जिला हरदा एवं एससी एसटी विकास परिषद की महिला टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न शासकीय सेवा क्षेत्रों, सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक मातृ शक्तियों एवं 50 छात्राओं का स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजनी वर्मा संयुक्त कलेक्टर हरदा, कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स जिलाध्यक्ष व परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला द्वारा की गई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.संगीता बिले प्राचार्य, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा, श्रीमती सीमा ओनकर संकुल प्राचार्य हंडिया, रजनी परते सामाजिक कार्यकर्ता, सरिता तोमर प्राचार्य डॉ भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा रही। कार्यक्रम का संजोयन कृष्णा ठाकुर प्राचार्य नीमगांव, अनिता दमाड़े जिलाध्यक्ष एससी/एसटी परिषद एवं ज्योति परते द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रजनी वर्मा ने समाज की छात्राओ के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाकर योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्ष सीमा निराला द्वारा बताया कि हमें लड़कियों को पढाना उन्हें आत्मनिर्भर बनाना बहुत आवश्यक है। क्योंकि जब लड़कियां पड़ेगी तभी सशक्त होंगी और परिवार व समाज का विकास होगा।

इस अवसर पर सेवंती ओनकर, मीना उमरिया, रेखा मसकोले, चंद्रा शाह, किरण बामने, सुमन सराठिया, माधुरी ईवने, प्रमिला धोत्रे, मधु उइके, दिव्या इवने, अनीता तुमराम, रेखा धुर्वे, बॉबी डांगरे, जिया धुर्वे, लता सांवले, मधु उईके, सेवंती पचौरे, शुभश्री उइके, रेखा चौहान, राधा धोत्रे, रेखा बिलारे, आशा बिलारे, इमरती सआतनकर, प्रीति लाजिवाल, रेशमनागले, आमा दूधे, शशि दमाड़े, अर्चना चैरसिया, मनोरमा सातनकर सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति मौजूद थी

249 Views

Leave a Reply