खिरकिया को ३ ट्रेनों का स्टॉपेज मिला

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिले की खिरकिया तहसील में ३ ट्रेनों का स्टॉपेज स्वीकृत किया है। जारी आदेश के बाद खिरकिया स्टेशन पर दानापुर पुणे एक्सप्रेस, हैदराबाद-अजमेर एक्सप्रेस और अहमदाबाद-बारोनी एक्सप्रेस का स्टॉपेज मिला है। इसके बाद क्षेत्रवासियों को महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्रा और गुजरात के अहमदाबाद से सीधे कनेक्ट हो जाएंगे, जिसका खिरकिया समेत आसपास के डेढ़ सौ से अधिक ग्राम के लोगों को रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे पहले कई रूटो पर सफर करने के लिए क्षेत्रवासियों के लिए एक-दो ट्रेन हुआ करती थी। वहीं कई लोगों को ट्रेन बदलकर सफर तय करना पड़ता था। इसके अलावा कई लोग हरदा, इटारसी से अपने सफर की शुरुआत करते थे। इन सबके बीच एक साथ 3 ट्रेनों का स्टापेज प्रारंभ होने की दिशा में जारी आदेश के बाद यहां ट्रेनों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही रेल यात्रियों को आवागमन की सुगम सुविधा प्राप्त होगी।

249 Views

Leave a Reply