83 दिवसीय प्रशिक्षण… आइसेक्ट ने २५ युवाओं को बांटे प्रमाण-पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथां स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने आईसेक्ट के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थी युवाओं को टैली अकाउंट एवं जीएसटी का 83 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कुल २५ युवाओं को संबंधित विषय पर विस्तार से समझाया गया। वहीं उसके अन्य पहलुओं से भी रूबरू कराया गया। इन सबके अलावा प्रशिक्षार्थियों को कम्प्यूटर बेसिक का कोर्स भी करवाया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन से पहले कौशल विश्वविद्यालय स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा का आयोजन किया। वहीं अंत में समस्त सहभागियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए। इस मौके पर आइसेक्ट की सुश्री स्वाति गुरु ने टैली अकाउंट एवं जी.एस.टी. के अलावा कम्प्यूटर शिक्षा तथा व्यक्तिगत विकास पर विशेष जोर दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश शर्मा ने आइसेक्ट समूह की ओर से छात्रों को विभिन्न कंपनियों में अतिशीघ्र रोजगार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। यह भी कहा कि अगर कोई युवा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है तो उनके लिए विकल्प खुला है। इसके लिए संबंधितों को तकनीकी की सलाह के साथ-साथ अतिरिक्त प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 368

Leave a Reply

error: Content is protected !!