अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को अवैध शराब के संग्रहण व परिवहन के मामलों में कार्यवाही की है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि उनके विभागीय दल ने वृत हरदा के खेड़ीपुरा मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, लाल स्कूल व ग्राम पलासनेर, वृत खिरकिया के ग्राम धनकार, धूपकरण व रोलगांव में दबिश देकर कुल 13 पाव देशी शराब, 21 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 350 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। उन्होंने बताया कि मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 40045 रूपये है।
92 Views





