आज भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे जिले के कांग्रेसजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जन जागरण और नया भारत रचने के सपने की यात्रा है। देश में बड़े पैमाने पर फैलती बेरोजगारी, किसानों के साथ हो रहे अन्याय, दलित पिछड़े और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और देश में चल रही लोकतंत्र खत्म करने की कोशिशों के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में राहुल गांधी सीधे जनता से संवाद करेंगे और अपने मन की बात करने के बजाय प्रदेश की जनता के हाथ में माइक थमा कर उसे अपनी बात कहने का मौका देंगे। आज 5 मार्च को शाजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, हरदा विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह सहित मोर्चा संगठन – युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जिले के समस्त मोर्चा संगठन सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। श्री पटेल ने बताया कि बड़ी से बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कार्यालय से सुबह 7 बजे से शाजापुर पहुंचकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर हिंदुस्तान के साथ न्याय की आवाज बुलंद करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!