अग्निवीर योजना के संबंध में सेमिनार संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय सेना अग्निवीर योजना के संबंध में शनिवार को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि सेमिनार में भोपाल से पधारे सेना अधिकारी मेजर प्रमोद थोरात व हवलदार कुरूप स्वामी ने सेना भर्ती के संबंध में छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होने छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब कर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पीएम सिंह, शाला प्रभारी प्राचार्य किरण चाकरे, ट्रेनिंग ऑफिसर शुभम मिश्रा सहित कर्मचारी व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

245 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!