क्षतिग्रस्त सड़क मार्गो का निर्माण कराएं लोनिवि : दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग से जिले के क्षतिग्रस्त सड़क मार्गो को विभाग की कार्य योजना में सम्मिलित कर तत्काल निर्माण कार्य कराएं जाने की मांग की गई। विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्रों में लेख है कि मेरे क्षेत्रिय भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम ऊड़ा से ग्राम कोटल्या खेड़ी सड़क मार्ग एवं पुलिया, ग्राम पांचातलाई से ग्राम बाबर सड़क मार्ग, ग्राम रन्हाई से ग्राम कुकरावद सड़क मार्ग, ग्राम जूनापानी से ग्राम दमदमा सड़क मार्ग, ग्राम जटपुरा से ग्राम कडोला राघौ सड़क मार्ग जो कि कच्चे है। बारिश के मौसम में उक्त सड़क मार्गो पर कीचड़ हो जाता है जिससे की यात्रियों एवं समस्त ग्रामवासियों को आवगामन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस हेतु उक्त सड़क मागों का पक्का निर्माण कार्य किया जाना अति आवश्यक है। साथ ही विधायक द्वारा उक्त पत्र की प्रतिलिपि हरदा कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु प्रेषित की गई है।

Views Today: 2

Total Views: 342

Leave a Reply

error: Content is protected !!