वार्ड में साफ सफाई के लिए जिम्मेदार नोडल अधिकारियों के नंबर अंकित कराएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने रविवार को हरदा शहर के नेहरू पार्क, बिरजाखेड़ी वाटर पम्प सहित अन्य स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पाटीदार को निर्देशित किया कि वार्डों में साफ-सफाई व के लिये जिम्मेदार नोडल अधिकारियों के नाम व मोबाइल नम्बर अंकित करायें ताकि गंदगी होने पर वहां के लोग आसानी से संबंधित अधिकारी से फोन पर सम्पर्क कर सकें। उन्होने इस दौरान निर्देशित किया कि शहर की सफ़ाई के फ़ोटो प्रतिदिन सुबह 8 बजे तक भेजें। कलेक्टर श्री सिंह ने पूर्व में भ्रमण के दौरान दिए निर्देशों का पालन न करने, बेहतर साफ- सफाई नही मिलने व मेंटनेस कार्य ठीक से न होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार एवं सहायक यंत्री श्रीकांत बोहरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर पार्क के नोडल अधिकारी को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने बिरजाखेड़ी स्थित वाटर पंप के निरीक्षण के दौरान उसमे इलेक्ट्रिक सुरक्षा के इंतज़ाम करने के निर्देश दिए। उन्होने बिरजाखेड़ी के रास्ते में स्थित पुलिया की जेसीबी से तुरन्त सफाई कराने एवं पुलिया का मरम्मत कराने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पाटीदार को आसपास गंदगी करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने भ्रमण के दौरान कन्या शाला स्कूल के सामने स्थित अधूरे गुलजार भवन को देखा तथा बेहतर साफ-सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की एवं गुलजार भवन का संशोधित एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 310

Leave a Reply

error: Content is protected !!