अखंड राम नाम जाप संकीर्तन जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नीमगांव के पास प्राचीन शंकर मंदिर में अखंड राम नाम जाप संकीर्तन का आयोजन जारी है। आयोजन से जुड़े नीमगांव के पूनमचंद पंवार ने बताया कि गुप्तेश्वर मंदिर समिति हरदा द्वारा रविवार को संकीर्तन में भाग लेकर विकास कार्यों से प्रसन्न व्यक्त की। गुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट बैरागढ़ हरदा के द्वारा 3100 रुपये का सहयोग प्राप्त हुआ। इसके साथ ही ट्रस्ट के पदाधिकारियों, ग्रामीणों और ब्राह्मणों ने राम नाम का जाप किया। ढोलक, हारमोनियम और झांझ के साथ सभी ने श्रद्धाभाव के साथ रामनाम जाप का वाचन किया। पवार ने बताया कि इस आयोजन का शुभारंभ 24 फरवरी से किया गया था, जिसका समापन 23 मार्च को किया जाएगा। पूरे एक माह तक चौबीस घंटे अखंड राम नाम जाप संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मंदिर जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर राजघाट पर बना है। यह स्थान नीमगांव, झाड़पा के मध्य अजनाल नदी, मटकुल और सुकनी नदी के संगम स्थल पर बना हुआ है। मंदिर प्राचीन है।

Views Today: 2

Total Views: 336

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!